मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल समेत सीएचसी होंगे दुरुस्त, 298 पद भरे जाएंगे

राज्य के मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की मैनेजमेंट व्यवस्था दुरुस्त की जानी है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक माह पूर्व प्रशासनिक समिति की बैठक की गई थी। जिसमें विकास आयुक्त, प्रधान सचिव योजना एवं विकास, वित्त सचिव और कार्मिक सचिव भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान राज्य के मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संविदा के आधार पर वरीय अस्पताल प्रबंधक, वित्तीय प्रबंधक और आईटी एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति करने की अनुशंसा की गई थी। इसके तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 15 वरीय अस्पताल प्रबंधक, 5 वित्तीय प्रबंधक और 5 आइटी एक्जीक्यूटिव की संविदा के आधार पर बहाली पर सहमति बनी। मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 25 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई। लेकिन एक माह बाद भी इसके लिए विज्ञापन जारी नही किया जा सका है। इसके अलावा राज्य के सदर अस्पतालों में 24 वरीय अस्पताल प्रबंधक, 24 वित्तीय प्रबंधक और 24 आइटी एक्जीक्यूटिव की बहाली होगी। कुल 72 पदों पर नियुक्ति की जानी है। अनुमंडलीय अस्पतालों में 13 अस्पताल प्रबंधक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 188 अस्पताल प्रबंधक की नियुक्ति की अनुशंसा की गई। पर इसके लिए भी अबतक विभागीय स्तर पर कोई पहल नही की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *