रांची | हेहल के सेवन स्टार्स एकेडमी में 13वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन सत्र में साईं नाथ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एसपी अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएचएम रांची के प्रचार्य डॉ. भूपेश कुमार व रांची विश्वविद्यालय के डॉ. हरि उरांव मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ. बिंदेश्वर बेक ने अतिथियों को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डॉ. बेक ने कहा कि सेवन स्टार्स अकादमी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई। उप प्राचार्या रीतू प्रिया ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।


