भिलाई| भिलाई के बाजारों में एक देश-एक चुनाव, के तहत छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा 8 जून से अभियान चलाया जाएगा। इसकी रूपरेखा तय करने मंगलवार को पावर हाउस चेंबर कार्यालय में बैठक हुई। संयोजक गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि भिलाई चेंबर द्वारा एक देश एक चुनाव कार्यक्रम गुरुवार से भिलाई-3 मार्केट से शुरू किया जा रहा है। महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि एक देश-एक चुनाव, विकसित भारत की जरूरत है। हर बार-बार चुनाव से खर्च के साथ अर्थव्यवस्था में भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अभियान के माध्यम से एक-एक व्यापारी को एक देश चुनाव का संदेश दिया जाएगा। बैठक में सुनील मिश्रा, नरेश छाबड़ा, रितेश अग्रवाल, विशाल छाबड़ा, शंकर सचदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


