भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। बुधवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो सभी खुशी से झूम उठे। गोड्डा में तो लोगों ने आतिशबाजी भी की और भारत माता की जय का नारा लगाया। लोगों ने कहा-भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया गोड्डा वासियों ने कहा-देश ने आज सुबह-सुबह जो सुना, उससे हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इसके बाद जश्न का माहौल बन गया। यह हमला सिर्फ एक ट्रेलर है गोड्डा के महागामा केचुआ चौक पर युवाओं ने आतिशबाजी कर भारतीय सेवा के जवाबी कार्रवाई को लेकर खुशी जाहिर की। लोगों बताया कि भारतीय सेना की कार्रवाई एक रणनीतिक जवाब है। लोगों ने कहा- हमले का तरीका यह दिखाता है कि भारत अब सिर्फ सहने वाला देश नहीं रहा। यह नया भारत है, जो पहले चेतावनी नहीं देता। अभी रात का यह हमला सिर्फ एक ट्रेलर है, अभी पाकिस्तान को पूरा फिल्म दिखाना बाकी है।


