पंजाब के लुधियाना जिले के सिविल अस्पताल में 8 बेड का नया ICU शुरू किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। नए ICU में वेंटिलेटर, हाई-फ्लो और ऑक्सीजन मशीनें उपलब्ध होगी। चार साल पहले डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण ICU को बंद कर दिया गया था। नर्सें, 3 टेक्नीशियन और हेल्थ वर्कर तैनात बता दें कि अब इसे चार साल बाद दोबारा शुरू किया गया है। यहां 15 स्टाफ नर्सें, 3 टेक्नीशियन और हेल्थ वर्कर तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब मरीजों को पटियाला या चंडीगढ़ रेफर नहीं किया जाएगा। उनका इलाज यहीं आधुनिक सुविधाओं से लैस मशीनों के साथ होगा। अस्पताल में OPD पर्ची सिस्टम को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा और विधायक अशोक पराशर (पप्पी) भी मौजूद रहे।


