बंडामुंडा| नगर के डी-केबिन में सोमवार की शाम तेज आंधी तूफान के दौरान रिटायर आर्मी चौरे पूर्ति के घर पर एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से घर के दो कमरों की छत पूरी तरह से टूट गई। इस दौरान घर के अंदर बैठे दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। मंगलवार की सुबह घर पर गिरे इस जामुन के पेड़ को काटकर हटाया गया। पेड़ के गिरने से घर के कई कीमती सामान भी टूट गए हैं।


