भाजपा के साथ वर्कर चट्‌टान की तरह खड़े हैं: संजीव

नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद वार्ड नंबर 68 से प्रत्याशी विकास गिल की ओर से परमात्मा का शुकराना और लोगों का धन्यवाद किया गया। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला सेक्रेटरी संजीव शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। संजीव शर्मा ने कहा कि जिस नेता के साथ वर्कर खड़े रहते है, उन्हें कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यह जीत इसी का परिणाम है कि वर्कर विकास गिल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सेक्रेटरी संजीव शर्मा, चंद्र मोहन बिट्टू, राजिंदर कुमार जिंदा, अशोक कुमार, मनोज कुमार, राहिल, साहिल और तरसेम रॉकी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *