पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हाथी का आतंक:केंदू पत्ता तोड़ने गई थी महिलाएं, हाथी ने सूंड में लपेट कर पटका, एक मरी, दूसरी घायल

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के दो अलग-अलग गांव में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। अलग-अलग घटनाओं में हाथी के हमले में जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पहली घटना कालापाथर पंचायत के डुमूरीडीहा गांव की है। जहां की 55 वर्षीय महिला बेहुला नायक गांव के समीप जंगल में केंदु पत्ता तोड़ने गई थी। तभी हाथी उसका सामना हो गया। जहां हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के दो घंटे बाद पहुंचा वन विभाग सूचना पाकर करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि घटना की सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम दो घंटे लेट पहुंचा है। घटना की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी उपायुक्त और डीएफओ को दूरभाष पर जानकारी दिया। साथ ही मृतक बेहुला के परिवार को 50 हजार रुपए मुआवजा की राशि दिया। साथ ही बकाया 3 लाख 50 हजार रुपए जल्द देने का निर्देश दिया। अस्पताल में घायल महिला का चल रहा इलाज दूसरी घटना कालापाथर पंचायत के ही उदाल गांव की है। यहां की रहने वाली 56 वर्षीय शांति देवी खाटुआ जंगल में केंदु पत्ता तोडने गई थी। तभी उसी हाथी ने जंगल में उसे पटक दिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने घायल महिला को चिल्कीगढ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के लिए घायल को झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से घायल महिला के कमर में गंभीर चोट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *