पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की याद में रक्तदान:मनेंद्रगढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन; सुबह 9 से दोपहर 1.30 तक चलेगा

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनेंद्रगढ़ जिले में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी यह शिविर आयोजित कर रहा है। मीडिया प्रभारी श्रीकांत सिंह ने बताया कि शिविर का आयोजन सेंट्रल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में होगा। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। रेडक्रॉस के चेयरमैन शैलेश जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रवक्ता श्रीकांत सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। शिविर की सफलता के लिए रेडक्रॉस की पूरी टीम काम कर रही है। इसमें वाइस चेयरमैन विवेक जायसवाल, कोषाध्यक्ष रिंकेश खन्ना और राज्य प्रतिनिधि रामनरेश पटेल शामिल हैं। इसके अलावा सह सचिव जसपाल सिंह, प्रवीण निशी, कार्यालय प्रभारी राजकुमार पांडेय, प्रबंध समिति के पार्षद अजय जायसवाल, नोडल अधिकारी सौमेन्द्र मंडल और संगठक टी. विजय गोपाल राव भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *