नेशनल लोक अदालत 10 को, राजीनामा योग्य प्रकरण सहमति से निपटाए जाएंगे

जांजगीर | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत 10 मई को आयोजित की जाएगी। जांजगीर में भी जिला कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरण पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। प्रमुख रुप से इसमें भाड़ा नियंत्रण, चेक बाउंस, आबकारी विधि, सिविल विधि, परिवार न्यायालय में चल रहे प्रकरणों को भी राजीनामे के लिए रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *