बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ की गोल्ड लूट:समस्तीपुर में गन पॉइंट पर बदमाशों ने खुलवाए लॉकर; 15 लाख कैश भी ले गए

समस्तीपुर में बुधवार सुबह बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ के सोने की लूट हुई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश 15 लाख कैश भी लेकर भागे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है। बैंक डिप्टी मैनेजर शशिभूषण कुमार ने बताया, ‘हम लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान 8 से 9 की संख्या में बदमाश आए थे। कुछ बदमाश बाहर भी खड़े थे। 45 मिनट तक लूटपाट की। करीब 15 लाख कैश और 5 करोड़ के गोल्ड लेकर फरार हो गए।’ घटना की जानकारी मिलते ही सदर DSP संजय पांडे मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान के लिए बैंक परिसर में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अकाउंट खुलवाने के नाम पर लूटपाट घटना के संबंध में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने बताया, ‘सुबह करीब 11:30 बजे पहले दो-तीन की संख्या में बदमाश अकाउंट खुलवाने के नाम पर अंदर आए। पूछा कि क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होगा। इस पर हमलोग बात कर रहे थे।’ ‘इसी दौरान 7 और बदमाश अंदर प्रवेश कर गए। सभी लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया और बैंक के काउंटर में रखा 15 लाख के अलावा करीब 5 करोड़ रुपए का गहना लूट कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने सभी बैंक कर्मी का मोबाइल भी ले लिया।’ ‌ ‘घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। मार्केट में यह बैंक स्थित है। उसके नीचे कई दुकानें भी हैं, लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।’ नीचे दुकानदारों को नहीं लगी भनक बैंक के नीचे साइबर कैफे चलने वाले कृष्ण कुमार ने बताया, ‘ऊपर बैंक में लूट हुई इसकी हमे भनक तक नहीं लगी। पुलिस के आने के बाद हमलोगों को यह जानकारी मिली कि ऊपर बैंक में लूट हुई है।’ वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया, ‘लूट के बावजूद भी बैंक में खतरे का सायरन नहीं बजा। जिस वजह आसपास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं मिली।’ दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची बैंक में लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद सुमित नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पहुंची है। SP अशोक मिश्रा के अलावा SP संजय पांडे की मौजूदगी में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… आरण्य देवी के दर्शन किए,फिर 10 करोड़ की लूट की:तनिष्क लूटकांड में दरोगा समेत 4 सस्पेंड, कॉल करने पर लोकेशन पूछती रही 112 की टीम आरा में 10 मार्च को तनिष्क शोरूम में हुई 10 करोड़ की ज्वेलरी की लूटपाट मामले में डायल-112 से जुड़े एक दरोगा ,एक महिला और एक पुरूष सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, संविदा पर ड्राइवर के रूप में बहाल फौजी को भी हटा दिया गया है। इस लूट से पहले 2 बदमाशों ने आरण्य देवी मंदिर में दर्शन किए थे। इसके बाद वे वारदात को अंजाम देने निकले थे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *