जगराओं में 9वीं की स्टूडेंट को लेकर युवक फरार:बड़ी बहन ने शादी से किया मना, स्कूल के लिए निकली थी

लुधियाना जिले के जगराओं के गांव सुजापुर में एक नाबालिग स्टूडेंट के अपहरण का मामला सामने आया है। स्कूल जाने के दौरान 9वीं कक्षा की स्टूडेंट को एक युवक अपने साथ ले गया। आरोपी युवक पहले लड़की की बड़ी बहन से उसकी शादी की बात कर चुका था। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता दो साल से विदेश में पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि उनके पिता दो साल पहले विदेश चले गए हैं। वह अपनी दादी के साथ रहती हैं। करीब एक महीने पहले उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले युवक ने खुद को गांव लम्मा का सागर कुमार बताया। उसने छोटी बहन से शादी करने की इच्छा जताई। बड़ी बहन ने छोटी बहन की नाबालिग होने और पढ़ाई जारी होने का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस आरोपी ने लड़की को स्कूल के रास्ते से अपने साथ शादी का झांसा देकर ले गया। लड़की रोजाना की तरह सुबह 9 बजे स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। थाना सुधार के एएसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सागर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *