कपूरथला डबल मर्डर केस में आरोपी गुजरात से गिरफ्तार:पत्नी और उसके दोस्त को किडनैप किया, खेत में ले जाकर गला घोंटा

कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा में हुई डबल मर्डर और किडनैपिंग के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार, 19-20 अप्रैल की रात को हरविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी अंजू पॉल और उसके दोस्त एडवोकेट संजीव कुमार को गन पॉइंट पर फगवाड़ा के एजीआई फ्लैट्स से अगवा कर लिया। आरोपियों ने दोनों को लुधियाना के एक खेत में ले जाकर गाला घोट कर उनकी हत्या कर दी और शवों को लाडूवाल क्षेत्र में दफना दिया। मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह, जो 2012 में एक डीएसपी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था, पैरोल पर बाहर था। उसकी अंजू पॉल से 2019 में शादी हुई थी। हरविंदर सिंह पर पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की और मुख्य आरोपी को गुजरात के कच्छ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि हरविंदर सिंह पर पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी में भी शामिल था। अन्य आरोपियों में मनजोत सिंह और जश्नप्रीत सिंह पर भी 3-3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से पुलिस को 8 दिन का रिमांड मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *