पुलिस ने अवैध मुरुम के विरुद्ध की कार्रवाई
भालूमाड़ा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु. अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर आज दिनांक 05 मई 2025 को ग्राम चुकान में महेन्द्रा कम्पनी की बिना नम्बर की ट्रेक्टर को रोक कर चेक किया गया जो ट्रेक्टर ट्राली में जिसमें 3 घन मीटर मुरुम अवैध खनिज बिना रायल्टी/टीपी के लोड कर परिवहन करते पाया गया जिससे ट्रेक्टर चालक राकेश गुप्ता पिता श्यामलाल गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी पयारी नं. 02 के कब्जे से उक्ट ट्रेक्टर ट्राली मय लोड 3 घन मीटर मुरुम (खनिज) जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा किया गया तथा इस्तगासा क्र. 12/2025 धारा 18(1),18(5) खान खनिज अधिनियम का तैयार किया गया है। थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको उप निरी. जे.पी. लकडा स.उ.नि. कमल किशोर चन्द्रौल, आर. 501 स्वदेश सिहं आर. 363 देवेन्द्र सिंह, चा.आर. 365 दिनेश मुजालदे।


