समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा खेलों का प्रशिक्षण
जैतहरी। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देशानुसार एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग टी टी नगर स्टेडियम भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता एवं संयुक्त संचालक बालू सिंह यादव एवं वाणी साहू उपसंचालक एवं विकास खराडकर एवं जलत चतुर्वेदी और कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतीउर रहमान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जिला अनूपपुर इसरार मंसूरी एसडीएम जैतहरी अंजली द्विवेदी इन सभी वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में दिनांक 1 मई 2025 से 30 मई 2025 तक समर कैंप अर्थात ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जनपद खेल मैदान जैतहरी में चल रहा है यह कार्यक्रम 1 मई से चालू है एवं 30 मई 2025 तक चलेगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपी सिंह सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी एवं फौजी हेतराम राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इनका उत्साह वर्धन किया यह कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ग्रामीण युवा समन्वयक विकासखंड जैतहरी दिनेश कुमार सिंह चंदेल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपी सिंह ने कहा इस तरह का कार्यक्रम होने से बच्चों में निखार आता है एवं मानसिक बौद्धिक विकास भी होता है देश की सेवा कर रहे फौजी हेतराम राठौर ने कहां निश्चित ही समर कैंप के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश कुमार सिंह चंदेल विजय एवं अभिभावक रामदास राठौर कमलेश पटवा मनोज अग्रवाल इत्यादि लोगों का रहा है इनको सुबह शाम वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है एवं तरह-तरह के टिप्स सिखाए जाते खेल के अलावा इनको मंच पर कैसे बोलना है एवं बौद्धिक चीज भी बताई जाती है।


