पारा 1 डिग्री गिरा, न्यूनतम पारा 16 डिग्री में पहुंचा

भास्कर न्यूज | महासमुंद रविवार को हल्के बादलों के बीच मौसम खुला, जिससे न्यूनतम पारा में एक डिग्री की कमी आई। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आ रही है। इस वजह से न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो रविवार को एक डिग्री गिरकर 16 पहुंच गया। जबकि दिन का पारा 27 डिग्री पर स्थिर है। दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले इस सप्ताह भी धूप और बादल की स्थिति बनी रहेगी, जिससे मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। जिले में बीते दिन ठंड बढ़ गई थी, जिसके कारण गर्म कपड़े का इस्तेमाल करना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *