झाराघाटी के पास ट्रक में आग लगा दी, पूरी तरह जल गया

भास्कर न्यूज | नारायणपुर छोटेडोंगर माइन्स में लौह अयस्क परिवहन कर रहे ट्रक को झाराघाटी में बीती शाम अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अब तक इस मामले में नक्सलियों के ओर से कोई भी पर्चा जारी कर इस आगजनी की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। बताया जाता है कि नारायणपुर से एक ट्रक लौह अयस्क लेकर निकला था, लेकिन ट्रक के खराब होने के कारण इसे झाराघाटी के पास खड़ा कर दिया। वारदात के समय गाड़ी के आस-पास न तो ड्राइवर था और ना ही हेल्पर। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *