छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में बाजी मारी है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी टॉप-10 सूची में 12वीं कक्षा में जहां 7 छात्राओं ने स्थान बनाया है, वहीं 10वीं की सूची में 17 में से 14 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए हैं। 12वीं बोर्ड में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामकोट पारा की छात्रा शिवानी पटेल ने 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल की जैनब पारेख 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव की निशा पांडेय ने 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं बोर्ड परीक्षा कोंडागांव जिला टॉप 10 1. शिवानी पटेल, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 93.80% 2. जैनब पारेख, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 93% 3. निशा पांडेय, शा बा उ मा वि कोंडागांव – 92.40% 4. नीलुराम मंडावी, शा उ मा वि बनियागांव – 92.20% 5. विजय कुमार, शा उ मा वि जैतपुरी – 91.20% 6. मेघा देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 91% 7. सुरुचि गुप्ता, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 90.80% 8. ज्योति यादव, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 90.60% 9. महेक दिवान, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 90.20% 10. आकांक्षा मंडावी, स्वामी आत्मानंद स्कूल तहसील पारा कोंडागांव – 89.80% 10वीं बोर्ड परीक्षा कोंडागांव जिला टॉप 10 वहीं, 10वीं बोर्ड में स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल के छात्र आदिदेव सोनवानी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा की मुस्कान देवांगन और स्वामी आत्मानंद स्कूल फरसगांव की याशिका चौधरी ने संयुक्त रूप से 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवीं बोर्ड परीक्षा में कोंडागांव जिला टॉप 10 सूची 1. आदिदेव सोनवानी, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 97% 2. मुस्कान देवांगन, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव – 96.83% 3. याशिका चौधरी, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव – 96.83% 4. यशस्वी सोनसर्वे, स्वामी आत्मानंद स्कूल फ़रसगांव – 96.50% 5. रिशिका वर्मा, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल – 96% 6. प्रियंका तातेड़, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 96% 7. ट्विंकल साहू, गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल – 95.83% 8. श्रृष्टि श्रीवास्तव, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा कोंडागांव 95.33% 9. ईशिका जैन, स्वामी आत्मानंद स्कूल केशकाल – 95% 10. हिना साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल माकड़ी – 95%


