बोकारो में ईडी ने दो आरोपियों से पूछा-जमीन के पेपर कैसे…

पहलगाम हमले में इंटेलिजेंस की चूक मानी, 26 लोगों की… खरगे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद पर लड़ने की जो भी कोशिश केंद्र सरकार करेगी, कांग्रेस साथ देगी। पाकिस्तान के खिलाफ सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम साथ खड़े रहेंगे। यह देश का मामला है और देश सबसे बड़ा है। देश के बाद ही पार्टी, जाति या धर्म है। देश के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और महात्मा गांधी ने अपनी जान दी है। हम इनके शिष्य हैं। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी संबोधित किया। वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा : खरगे ने चुनौती दी कि वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा। अब वोट हमारा और राज भी हमारा होगा। गरीबों का राज होगा। केंद्र मे 30 लाख वैकेंसी है, लेकिन इसलिए नहीं भर रहे कि गरीब नौकरी पा लेंगे। आदिवासी मुख्यमंत्री को षड्यंत्र रच जेल भेजा : षडयंत्र रचकर आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया। केंद्र सरकार फेडरल स्ट्रक्चर की बात करती है, लेकिन झारखंड के सीएम के साथ अच्छा नहीं किया। मंईयां योजना की प्रशंसा की। कहा, सरकार अच्छा काम कर रही है। आरोप लगाया कि एचईसी से रांची के लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इसे किसी दूसरे के हाथ में देने की तैयारी हो रही है। पेज एक का शेष बोकारो स्टील सिटी के नगर सेवा भवन में भी ईडी की टीम पहुंची थी। बता दें कि ईडी ने इस मामले में 22 अप्रैल को बिहार, झारखंड व बंगाल से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इन ठिकानों से जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और बिहार के बांका निवासी बीर अग्रवाल के घर से 1.30 करोड़ नकद मिले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *