जिला सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में कसाबाद स्कूल पहले नंबर पर

लुधियाना | 30वीं जूनियर जिला सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 5 से 7 मई 2025 तक गुरुनानक पब्लिक स्कूल, गुजरांवाला में हुई। लड़कों के मुकाबले 6 मई को खेले गए। एवरशाइन स्कूल ने डीजीएसजी स्कूल से 5-7 से मुकाबला हारा। तेजा स्कूल ने एवरशाइन को 5-2 से हराया। प्रेप लाइफ स्कूल को बीसीएम फोकल पॉइंट ने 5-2 से हराया। प्रेप लाइफ स्कूल को कसाबाद के सरकारी स्कूल ने 7-2 से हराया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कसाबाद ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान बीसीएम फोकल पॉइंट को मिला। तीसरे नंबर पर जीएनएम स्कूल, ढोलेवाल रहा। तेजा सिंह स्कूल को चौथा स्थान मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *