विश्व एथलेटिक्स दिवस:फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बीवीएम में खेल सप्ताह

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर (बीवीएम) किचलू नगर में विश्व एथलेटिक्स दिवस और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक सप्ताह तक खेलों का आयोजन हुआ। इसमें ट्रैक एंड फील्ड इवेंट, इनडोर गेम्स, योग और ध्यान शामिल रहे। कार्यक्रम का मकसद खेलों के ज़रिए फिटनेस को बढ़ावा देना था। स्टूडेंट्स ने दौड़, कूद और अन्य खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। इस आयोजन से टीम वर्क और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत हुई। प्रधानाचार्या रंजू मंगल ने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि बड़ी उपलब्धियां भी हासिल होती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *