मंदिर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से परिसर का माहौल भक्तिमय हुआ

लुधियाना| हैबोवाल कलां के शंकराचार्य नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम का 21वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सालासर व मेहंदीपुर धाम के पवित्र जल का छिड़काव किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान ने बताया कि श्री बालाजी महाराज अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। समारोह में हवन, भजन संध्या और संध्या चौकी का आयोजन किया गया। भजन मंडली की सुमधुर प्रस्तुति और श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से माहौल गूंज उठा। पवित्र ध्वज फहराने के साथ ही भक्तों पर पवित्र जल का छिड़काव किया गया। अंत में प्रसाद और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *