भास्कर न्यूज | जालंधर मेयर वर्ल्ड स्कूल में नौंवी से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय प्रोडक्ट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगियों ने अंब्रेला डिजाइनिंग, मिरर डिजाइनिंग, बुक डिजाइनिंग और पॉट डेकोरेशन किया। समस्त प्रतियोगिता चार भागों में विभाजित थी। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उप प्रधानाचार्या चारू त्रेहन और अमृता गिल भी मौजूद रहीं। अंब्रेला डिजाइनिंग में, कीट्स हाउस के रणबीर सोधी प्रथम, मिरर डिजाइनिंग में कीट्स हाउस की महरीन धांधीवाल, बुक डिजाइनिंग में डिक्नस हाउस की इबादत मंड और कीट्स सदन की अयाना सहगल प्रथम स्थान पर रहीं। अंतर सदनीय प्रोडक्ट डिजाइनिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।


