राजा गार्डन की मेन रोड पर गंदगी फैली, पैदल चलने की भी जगह नहीं

जालंधर| सिटी के इ‌ंडस्ट्रियल पॉकेट उद्योग नगर के साथ सटे राजा गार्डन में नगर निगम के कंक्रीट प्रोसेसिंग प्लांट को जाने वाली रोड पर सीवरेज का पानी भरा है। ये रोड बुरी तरह से टूटी है। रोड का बड़ा हिस्सा कच्चा है। बाकी हिस्सा तैयार होना बाकी है। इसके ऊपर बंद सीवरेज से कीचड़ ही कीचड़ है। रोड के किनारे की फैक्ट्रियों में सामान लेकर आने वाले ट्रक कीचड़ में फंस रहे हैं। एमएसएमई एसोसिएशन के प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश से हालात और भी जटिल हो गए हैं। सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन और उत्तर हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल और मेयर वनीत धीर के सामने भी मामला रखेंगे। नगर निगम के कंक्रीट प्रोसेसिंग प्लांट को जाने वाली रोड तो साधारण वाहनों की क्षमता के अनुसार बनी है जबकि कंक्रीट से भरे बड़े-बड़े ट्रक यहां से गुजरते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *