सीटी ग्रुप ने आपातकालीन तैयारी के लिए हवाई हमला मॉक ड्रिल करवाई

जालंधर| सीटी ग्रुप ने अपने कैंपस में हवाई हमले की मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ और एनएसएस व एनसीसी विंग के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य सीटी परिवार को हवाई हमले के दौरान आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से लैस करना था। ड्रिल की शुरुआत स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डॉ. अर्जन सिंह और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अजयपाल के नेतृत्व में एक विस्तृत ब्रीफिंग सत्र से हुई। इसमें प्रतिभागियों को आपातकालीन प्रोटोकॉल, सायरन संकेतों की पहचान और हवाई हमले के खतरे का त्वरित व सुरक्षित जवाब देने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। यहां डॉ. अर्जन सिंह भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *