केएमवी एनसीसी इकाई ने करवाई नागरिक सुरक्षा तैयारी व मॉक ड्रिल

जालंधर| केएमवी ने 2-पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल जागरूकता पाठ आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें हवाई हमलों के दौरान ब्लैकआउट के महत्व की जानकारी दी गई और एएनओ, प्रशिक्षण अधिकारियों और वरिष्ठ एनसीसी कैडेट्स द्वारा व्याख्यान दिया गया। ब्लैकआउट ड्रिल की आधुनिक प्रासंगिकता और परिचालन प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी जानकारी दी गई, जैसे कि सभी प्रकाश स्रोतों को बंद करना, शांत रहना, सामुदायिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों जैसे कमजोर व्यक्तियों की सहायता करना। प्राचार्या प्रो. डॉ. आतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि केएमवी एक राष्ट्रवादी संस्था होने के नाते हमेशा छात्रों को राष्ट्र की निष्ठापूर्वक सेवा के लिए तैयार करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *