जालंधर | जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स का पार्किंग ठेका बुधवार को पुराने ठेकेदार राजदीप को ही मिला है। पिछले एक महीने से पार्किंग ठेके को लेकर 5-6 बार बोली करवाई जा चुकी थी, लेकिन हर बार किन्हीं कारणों से रद्द होती रही है। इस बार ऑक्शन 31.03 लाख रुपए 11 महीनों के लिए आवंटित किया गया है। इस ऑक्शन के लिए 4 लोगों ने अप्लाई किया गया था। बुधवार को सुबह 11 बजे सहायक कमिश्नर जनरल नवदीप सिंह और जिला नाजर राकेश कुमार की तरफ से अपने कार्यालय में सभी आवेदकों को बुलाकर बोली करवाई गई। मीडिया को भी बोली के दौरान कार्यालय से बाहर रखा गया।


