दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कांकेर जिले के एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण उसे गर्भवती कर फरार होने वाले आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने अस्पताल से पकड़ा। जहां वह अपना इलाज कराने भर्ती हुआ था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी। आरोपी विरेंद्र मंडावी निवासी किरगोली जिले की एक नाबालिग बालिका को काल कर किया था, जिसके बाद उससे बातचीत शुरू कर दी। दोनों दोस्ती हुई तो मिलना जुलना भी शुरू हो गया। जिसके बाद उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसपर तरह तरह का दबाव बना शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे बालिका गर्भवती हो गई। इस पर युवक उसे किराए के मकान में अकेला छोड़ फरार हो गया। अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। बालिका उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिस पर वह अपने घर लौट आई। जब उसका पेट दिखने लगा तो परिवार वालों को उस पर शक हुआ तो तब वह पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी, जिस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए उसकी तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि वह अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा है। जिस पर पुलिस उसे वहां से पकड़ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *