कांकेर| हल्बा में विवादित जमीन को लेकर एक शख्स ने दूसरे के साथ मारपीट किया। ग्राम हल्बा राजकुमार शोरी 57 वर्ष कोगराहन के सुदामा सलाम 53 वर्ष के कब्जे के जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। सुदामा सलाम ने राजकुमार शोरी से कहा यह विवादित जमीन है। यह सुनते ही राजकुमार शोरी आवेश में आ गया और गाली गलौज कर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे सुदामा सलाम को चोट लगी है। हल्बा पुलिस ने राजकुमार शोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


