महासमुंद| प्राथमिक प्रमाणपत्र परीक्षा कक्षा पांचवीं का परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। प्राथमिक शाला बड़गांंव मे कक्षा पांचवीं में नौ बालक व बीस बालिकाएं अध्ययनरत थे। परीक्षा परिणाम 96.5 प्रतिशत रहा। कक्षा में छात्रा आंचल पटेल पिता पन्नालाल पटेल ने 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की। वहीं 90 प्रतिशत अंक के साथ हिमांशु चक्रधारी द्वितीय स्थान व मधु निषाद 84 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। इस सफलता के लिए प्रधान पाठक खेमन साहू, शिक्षक गोवर्धन साहू, लेखनी साहू, लक्ष्मण चक्रधारी, संतोष निषाद, पन्नालाल पटेल, ललित निषाद ने बधाई दिए है। वही पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संतोष निषाद ने कक्षा पांचवीं मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को एक- एक हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा भी किए है।


