पूर्व सैनिक सेवा संघ की बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने को लेकर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में 4 मई को शाम 5 बजे पूर्व सैनिक सेवा संघ की बैठक हुई, जिसमें पूर्व सैनिक सेवा संघ के नए पदाधिकारी का पदभार बताया गया। अध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्राकर, प्रेमनाथ दीवान, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुंडा,कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी, सचिव मीडिया प्रभारी के रूप में जानकारी दी गई। बैठक में प्रतिमाह दूसरे रविवार को मासिक बैठक के लिए सर्वसम्मति से दिन निर्धारित किया गया जिसमें सभी की सहमति रही। जिसमें सभी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपेक्षा की गई। पुराने सदस्य को जो संघ में कार्यशील नहीं है उन्हें पुनः जोड़ने बाबत चर्चा की गई। साथ में संघ की संख्या वृद्धि के लिए नए सदस्यों को जोड़ने के लिए आवश्यक मापदंड पर सामूहिक रूप से चर्चा की गई। संगठन का कार्य ईमानदारी व निष्ठा से आगे बढ़े इस पर सभी का सुझाव लिया गया। शहीद स्मारक खरोरा 2020 को भूमि पूजन किया गया था। जो 2021 में शहीद स्मारक का निर्माण 26 जुलाई को पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा किया गया, जिसमें गांव खरोरा के लोगों का सहयोग बनवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *