अवैध गांजा तस्करी करते 6.03 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, केस दर्ज

महासमुंद पुलिस अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सांकरा पुलिस ने 6 मई को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम जामजुड़ा चौक सल्डीह में नाकाबंदी कर बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक सवार के पास से चेकिंग के दौरान 6 किलो 30 ग्राम गांजा अवैध परिवहन करते बरामद की है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार 6 मई को मुखबिर से सूचना मिला कि ओडिशा के उरईदादर की ओर से छग की ओर सल्डींह रोड से बाइक से गांजा लेकर जाने की संदेह कि सूचना मिलने पर मुखबिर सूचना पर ग्राम जामजुड़ा चौक सल्डीह रोड में नाकाबंदी किया। करीब 12.30 बजे ओडिशा उरईदादर सलडीह की ओर से आने वाली वाहनों पर निगरानी किया गया। मुखबिर के बताये बिना नंबर बजाज पल्सर बाइक से एक व्यक्ति को देख रूकने का संकेत दिया जो पुलिस को देखकर बाइक को मोड़ कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ने पर बाइक चालक ने पूछताछ में अपना नाम घनश्याम मनहर (22) पिता शंकरलाल मनहर निवासी बकलोटा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का बताया। आरोपी के पीठ में लटकाये पिट्ठू बैग के अंदर के सामान के संबंध में पूछने पर हड़बड़ा गया व सख्ती से पूछने पर बैग में गांजा होना बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही में मौके पर आरोपी के काला ग्रे रंग का पिट्ठू बैग का तलाशी लेने पर बैग के अंदर सफेद हरा रंग पॉलीथीन में लिपटा 6 पैकेट पदार्थ गांजा पाया गया। 6 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 6 किलो 30 ग्राम कुल 60 हजार रुपए व नगदी 500 रुपए, एक काला बिना नम्बर के बजाज पल्सर बाइक कुल 60000 रुपए जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *