भास्कर न्यूज| महासमुंद बागबाहरा के बाजार पारा में धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर दबंगई करने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके में जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने धारदार हथियार जब्त कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बागबाहरा नगर में रेल्वे पटरी के पार, बाजार पारा क्षेत्र में दीपक साहू नामक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर बताये गये स्थान बाजारपारा, बागबाहरा के पास पुलिस पहुंची। मौके पर दीपक साहू अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर सड़क पर घूमते हुये पाया गया। दीपक साहू (38) पिता परमानंद साहू वार्ड 15 बागबाहरा निवासी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


