जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आज

महासमुंद| आज 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसका मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंदों को जीवनदान प्रदान करना है। शिविर को सफल बनाने के लिए जिले के नागरिकों, युवाओं व समाजसेवी संगठनों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आव्हान किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *