साइंस की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 10 तक

महासमुंद| सेंटर फॉर बेसिक साइंस (सीबीएस) की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 10 मई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। 20 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। रविवि कैंपस स्थित इस सेंटर में एमएससी फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई होती है। यहां कुल 60 सीटें हैं। इसमें से 40 स्कॉलरशिप सीटें हैं। इन सीटों में एडमिशन पाने वाले छात्रों को 5000 रुपए प्रतिमाह की स्कॉलरशिप दी जाती है। है। इसी तरह 20 पेमेंट सीट हैं। साइंस से बारहवीं पास छात्रों को एडमिशन दिए जाते हैं। पांच साल के कोर्स में तीन साल की पढ़ाई करने वालों छात्रों को बीएससी की डिग्री दी जाती है। पांच साल का कोर्स पूरा करने पर एमएससी की डिग्री दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *