कलेक्टर ने वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था लो वोल्टेज में सुधार करने हिदायत भी दी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, सफाई, बिजली और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी। नवागांव सेनिटेशन पार्क ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे। वहां कचरा निपटान और खाद बनाने की प्रक्रिया देखी। स्वच्छता दीदियों से चर्चा की। कहा कि कचरे का सही तरीके से निपटान करें। घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लें। प्लास्टिक कचरा अलग करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें ताकि वे घर से ही कचरा अलग करके दें। इससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। कलेक्टर ने नवागांव पानी टंकी का भी निरीक्षण किया। वाल्वमैन से पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने नवागांव में लो वोल्टेज की शिकायत पर सुधार के निर्देश दिए। बाबूटोला और ढाबा में वार्डवासियों से मिले। पेयजल की स्थिति जानी। अफसरों को को जरूरी निर्देश दिए। चिखली में नाला निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, वार्ड पार्षद और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *