भूजल स्तर गिरा, हैंडपंप में अतिरिक्त पाइप जोड़ा गया

नर्मदा| ग्राम नर्मदा के वार्ड नं. 14 में हैंडपंप का रिपेयरिंग कार्य किया गया। बढ़ती गर्मी में जलस्तर नीचे चला, जिसके कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीणों की मांग पर बुधवार को पीएचई विभाग के कर्मचारी कीर्तन देवांगन सहित टीम ने अतिरिक्त पाइप जोड़कर हैंडपंप का रिपेयरिंग किया। नर्मदा सहित आसपास के गांवों में गर्मी के साथ जलस्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण कुआं तो गर्मी शुरू होने के पहले ही सूख गया था और हैंडपंप से भी पानी मुश्किल से निकल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *