भास्कर न्यूज | धमतरी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों द्वारा अपने व अन्य स्कूलों में जाकर दूसरे बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल से 21 दिसंबर 2024 तक नगरी, धमतरी, कुरूद व मगरलोड के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। शनिवार को धमतरी के बठेना स्कूल व कुरूद के चरमुडिया, अंवरी के शासकीय माध्यमिक शाला तथा मगरलोड के भैंसमुंडी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से कुल 175 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभव का हिस्सा है। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अपनी भावनाओं को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते हैं, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की।


