गिरिडीह रेलवे ओवरब्रिज के पास हादसा; बाइक सवार मरा:शादी से घर वापस लौटने के दौरान हादसा, अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने बुधवार की देर रात अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जमुआ थाना की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी से लौटने के दौरान हादसा जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी नकुल यादव का 32 वर्षीय बेटा अजीत कुमार यादव जमुआ चौक के समीप आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर रात लगभग दो बजे अपने घर दो पहिए वाहन से लौट रहे थे। जब वह जमुआ गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचे तो उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सड़क पर घायल व्यक्ति को देख कर आने जाने वाले राहगीरों ने इसकी जानकारी जमुआ पुलिस को दी। जिसके बाद जमुआ थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अजित को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल घटना की जानकारी जमुआ पुलिस द्वारा परिजनों को दिए जाने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां अजीत का शव देख कर उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं जमुआ थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक के चचेरे भाई पप्पू यादव ने कहा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनके भाई की मौत हो गई है। मृतक का विवाह लगभग 6 वर्ष पूर्व हुआ था और उनका एक तीन वर्ष का बेटा भी है। —————————————- इस खबर को पढ़ें…. झारखंड हाईकोर्ट में JSSC-CGL पेपर लीक मामले की सुनवाई:सरकार ने बताया- पेपर लीक के नहीं मिले हैं सबूत, जांच पूरी होने में लगेगा एक माह JSSC CGL पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के क्रम में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की सीआईडी जांच कर रही है। जांच जारी है लेकिन पेपर लीक का अब तक सबूत नहीं मिल पाया है। राज्य सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि जांच एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अदालत ने रिजल्ट प्रकाशन पर रोक जारी रखते हुए सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *