फाजिल्का में ब्लैकआउट के दौरान घर में घुसा सांप:रसोई में गई महिला की डर से निकली चीख; रेस्क्यू कर बाहर छोड़ा

फाजिल्का के गांव नूरशाह में ब्लैकआउट के दौरान एक घर में सांप घुस गया। महिला रसोई में बच्चे के लिए पानी लेने गई थी इस दौरान उसे जमीन पर कुछ हिलता हुआ नजर आया। लाइट ऑन करके देखा तो वहां सांप कुंडली मारे बैठा था, जिसे देख महिला ने शोर मचा दिया। गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान कल रात 10 बजे से लेकर 10:30 बजे तक ब्लैकआउट किया गया था l इस दौरान बिजली सप्लाई बंद थी। पड़ोस के घर में एक महिला जब रसोई में आपने बच्चे ने पानी लेने गई तो उसे वहां किसी बड़ी चीज होने का शक हुआ। जैसे ही इनवर्टर की लाइट ऑन की तो काले रंग का सांप नजर आया, जिसकी लंबाई करीब तीन फीट होगी। महिला ने सांप को देखकर शोर मचाया तो परिजन इकट्‌ठा हो गए और सांप को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि सांप जहरीला था। गनीमत रही की समय से रेस्क्यू कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *