धनबाद में गुरुवार को पेड़ से लटकी मिली एक युवक की लाश ने सनसनी फैला दी। शव शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) परिसर स्थित पीजी ब्लॉक के पीछे जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना करीब तीन से चार दिन पुरानी हो सकती है। जंगल गए लोगों को दिखी लाश को पुलिस को दी सूचना मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो चुकी है। घटना की जानकारी उस वक्त मिली, जब कुछ स्थानीय ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। उन्होंने शव को पेड़ से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दी। युवक का शव जींस पैंट से बने फंदे से लटका था। सड़ने की वजह से शव की पहचान हुई मुश्किल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव की स्थिति देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि घटना कुछ दिन पुरानी है। शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंजार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी ने साजिशन युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। इधर, जंगल में शव मिलने के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग डर और आशंका में हैं कि कहीं यह कोई आपराधिक गिरोह की करतूत तो नहीं।


