अबोहर में रोडवेज बस के टायर फटे:एक यात्री घायल, 36 लोग सवार थे, फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जा रही थी, दूसरी बस से भेजे

फाजिल्का जिले में अबोहर-गंगानगर मार्ग पर गांव कल्लरखेड़ा के पास दोपहर में एक पंजाब रोडवेज बस के पीछे के दो टायर अचानक फट गए। हादसे में एक यात्री की टांग टूट गई, जबकि बस में सवार अन्य 35 यात्री सुरक्षित रहे। फिरोजपुर डिपो की बस 36 यात्रियों को लेकर राजस्थान के श्रीगंगानगर जा रही थी। घायल यात्री की पहचान संदीप (30) के रूप में हुई है। वह अबोहर से श्रीगंगानगर जा रहा था। टायर फटने से वह सीट से नीचे गिर गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एम्बुलेंस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी बस से रवाना हुए यात्री बस ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बस पलटने से बच गई। पवन कुमार और राजिंदर नाम के एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल की मदद की। ड्राइवर ने दूसरी बस को बुलाकर यात्रियों को उसमें बैठाकर रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *