गुना में वृद्ध महिला की जलने से मौत:ठंड से बचने के लिए गैस के आगे हाथ सेक रही थी; साड़ी में आग लगने से झुलसी

जिले के मधुसुदनगढ़ इलाके में एक वृद्ध महिला की जलने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह महिला ठंड से बचने के लिए अपने हाथ आग के सामने सेक रही थी। इसी दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जानकारी के अनुसार गायत्री देवी (55) मधुसुदनगढ़ की रहने वाली थी। उनका मनोरोग संबंधी समस्याओं का इलाज भी चल रहा था, शादी नहीं हुई थी। इसी वजह से वह अपने मायके में ही रहती थी। भतीजे ने बताया कि बुआ को सुबह जल्दी उठने की आदत थी। गुरुवार सुबह भी वह करीब 5 बजे उठ गईं। हाथ मुंह धोने के बाद वह ठंड से बचने के लिए गैस के सामने हाथ सेकने बैठ गईं। उस समय तक परिवार के बाकी लोग सो रहे थे। इसी दौरान साड़ी में आग लग गई और वे बुरी तरह झुलस गईं। चिल्लाने पर परिवार वाले जागे और किचन में पहुंचे। कपड़ा डालकर आग को बुझाया। तत्काल मधुसुदनगढ़ के निजी अस्पताल लाए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें गुना लाते समय जंजाली के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *