बोकारो में बड़े ने करवाई थी छोटे भाई की हत्या:साली से अफेयर के कारण था नाराज, मर्डर के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए की दी थी सुपारी

बोकारो में 4 मई की रात हुए धनंजय गुप्ता मर्डर केस का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। धनंजय की हत्या उसके ही सगे बड़े भाई अजय गुप्ता ने करवाई थी। अजय अपनी साली काजल से एक तरफा प्यार करता था, पर काजल का धनंजय के साथ अफेयर चल रहा था। इसी वजह से अजय अपने भाई से नाराज था। दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार यह जानकारी एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि धनंजय की हत्या में शामिल रोहित यादव (19) और अभिषेक कुमार महतो (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता अजय और सुपारी लेने वाला करण राय फिलहाल फरार है। अजय ने छोटे भाई की हत्या के लिए करण राय को एक लाख 40 हजार रुपए सुपारी दी थी। चाकू मारकर की गई थी हत्या एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि धनंजय की हत्या 4 मई को बोकारो के एनएच-23 फोरलेन के किनारे उड़ान शो रूम के पास हुई थी। पुलिस को 5 मई को उसकी लाश मिली थी। धनंजय टोटो चलाता था। उसे बहाना बनाकर उड़ान शो रूम के पास बुलाया गया और आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अजय अपनी साली से करता था एकतरफा प्रेम एसडीपीओ के अनुसार, हत्या का कारण एकतरफा प्रेम था। आरोपी अजय गुप्ता अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी की छोटी बहन काजल कुमारी से प्रेम करता था, लेकिन काजल का प्रेम संबंध धनंजय गुप्ता से था। इसी विवाद के चलते अजय ने धनंजय की हत्या की साजिश रची। खून से सना चाकू बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त मैरून रंग की स्कूटी, खून से सना चाकू, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और खून लगे कपड़े बरामद किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *