चक्रधरपुर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद; दो मई को मिली थी लाश

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मोरन सिंह पुरती को गिरफ्तार कर लिया है। गर्दन पर हथियार से वार किए गए थे दो मई को बाईपी गांव के बोडदिरी टोला स्थित नवप्राथमिक विद्यालय से लगभग 100 मीटर दूर झाड़ी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। मृतक की गर्दन पर हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चक्रधरपुर थाने में केस दर्ज किया गया। मोरन सिंह पुरती को उसके घर से गिरफ्तार किया एसडीपीओ शुभम प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान मृतक की पहचान सत्य प्रकाश पुरती के रूप में की। सत्य प्रकाश बाईपी का निवासी था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मोरन सिंह पुरती को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है। एसडीपीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *