जामताड़ा के छात्र को ट्रेन में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा:गोमो रेलवे स्टेशन पर आया होश, नशाखुरानी गिरोह फिर सक्रिय

जामताड़ा में नशाखुरानी गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कर्माटांड सीताकाटा गांव के 18 वर्षीय छात्र परवान अंसारी के साथ ट्रेन में नशाखुरानी की घटना सामने आई है। परवान 3 मई की सुबह विद्यासागर रेलवे स्टेशन से रांची इंटरसिटी ट्रेन में सवार हुआ। वह जामताड़ा में कम्प्यूटर क्लास के लिए जा रहा था। काशीटांड रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके मुंह पर रुमाल रखा। इसके बाद वह बेहोश हो गया। 2-3 दिन तक इधर-उधर भटकता रहा परवान को होश गोमो रेलवे स्टेशन पर आया। उसकी जेब से 100 रुपए गायब थे। नशे के प्रभाव में वह 2-3 दिन तक इधर-उधर भटकता रहा। इस दौरान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। नशा उतरने के बाद परवान आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां उसने अपनी तस्वीर के साथ लापता होने की सूचना देखी। उसने रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कर्माटांड थाने को सूचित किया। बुधवार रात परिजन परवान को घर ले आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। रेलवे प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *