रेत खदान का विरोध…​​​​​​​CM हाउस घेरने निकले ग्रामीण:धमतरी में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका; समझाइश के बाद मामला शांत

धमतरी जिले में ग्राम गिरौद के ग्रामीणों ने रेत खदान के विरोध में प्रदर्शन किया। गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीण मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले। इसी बीच प्रशासन की टीम ने गांव पर ही ग्रामीणों को रोक दिया और पुलिस बल की तैनाती की गई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में चल रही रेत खदान को बंद किया जाए। पुलिस के अधिकारियों ने बीच सड़क पर गांव वालों को कई घंटे तक समझाया तब जाकर उनकी नाराजगी दूर हुई। जिसके बाद वह वापस अपने अपने घर लौट गए। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बताया जा रहा गिरौद के ग्रामीण पहले भी रेत खदान बंद करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा चुके है। इसके बाद भी ग्रामीणों की मांग पूरी नही हुई। कुछ दिन पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण रेत खदान बंद करने पहुंच गए थे। मगरलोड थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि गिरौद गांव के ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। जिसको गांव पर ही रोका गया और समझाइश दी गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास जाने की सूचना नहीं दी थी, अचानक निकल गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *