वन विभाग:फाख्ता पक्षी का शिकार किया, भोपाल के 6 युवक पकड़ाए, 2 बंदूक व 56 करतूस जब्त

वन विभाग के अमले ने कुदवई गांव के पास बने फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई कर छह शिकारियों को पकड़ा है। इन शिकारियों ने गांव से लगे जंगल में फाख्ता नामक पक्षी का शिकार किया था। इस फार्म हाउस से फाख्ता पक्षी का मांस, 2 बंदूक और 56 जिंदा कारतूस और एक बाइक जब्त की गई है। मौके से चले हुए 9 कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी समर खान, इशान, आबिद, उमरुद्दीन, बिलालुद्दीन, असर खान भोपाल के रहने वाले हैं। आरोपियों ने जंगल से 12 फाख्ता पक्षियों का शिकार करना स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *