सुशासन तिहार में 4742 आवेदनों का निराकरण:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिविर; 77 हितग्राहियों को मिली सामग्री और चेक

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बैगा बहुल गौरेला विकासखंड में सुशासन तिहार का तीसरा चरण आयोजित किया गया। कलस्टर ग्राम पंचायत धनौली में आयोजित समाधान शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत 77 हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति केन्द्र का लोकार्पण भी किया। शिविर में 16 पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा प्राप्त 4784 आवेदनों में से 4742 आवेदनों का निराकरण किया गया। इन पंचायतों में धनौली, गोरखपुर, झगराखांड, कोरजा, लालपुर, गिरवर, दौंजरा, हर्राटोला, डाहीबहरा, पंडरीपानी, अंधियारखोह, हर्री, गांगपुर, साल्हेघोरी, अंजनी और तेंदुमुड़ा शामिल हैं। शिविर में 99 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण प्रभारी मंत्री जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कलस्टर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर शासन-प्रशासन लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में 99 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हो चुका है। केवाईसी अपडेट करवाने की अपील सभी आवेदनों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। मंत्री ने लोगों से केवाईसी अपडेट करवाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *