ट्रेन में शराब तस्करी का प्रयास नाकाम:बंगाल से बिहार ले जा रहा था 5.3 लीटर विदेशी शराब, पाकुड़ में मुंगेर का युवक गिरफ्तार

रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी नीरज कुमार निराला के रूप में हुई है। रामपुरहाट-पाकुड़ रेलखंड में ट्रेन की तलाशी ली आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने रामपुरहाट-पाकुड़ रेलखंड में ट्रेन की तलाशी ली। शादी के लिए शराब ले जा रहा था जांच में एक बैग से 5.310 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के तारापीठ से यह शराब खरीद कर लाया था। उसके घर में लड़की की शादी होने वाली है। इसलिए शराब ले जा रहा था। आरपीएफ ने आरोपी और जब्त शराब को पाकुड़ के उत्पाद विभाग को सौंप दिया है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिहार में शराबबंदी लागू है, इसलिए अक्सर पश्चिम बंगाल से शराब की तस्करी की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *